पाकुड़, अक्टूबर 14 -- लापता छात्रा पटना से बरामद Pakur News: थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाने के दौरान लापता हुई 14 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने पटना से बरामद कर लिया है। पुलिस ने टेक्निकल सेल सहित अन्य माध्यमों की मदद से छात्रा का पता लगाया। छात्रा की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार छात्रा प्रतिदिन की तरह अपनी सहेली के साथ साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान डांगापाड़ा चौक के पास वह एक युवक के साथ टोटो में बैठकर कहीं चली गई। काफी देर तक छात्रा के स्कूल नहीं पहुंचने पर परिजनों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद छात्रा की मां ने हिरणपुर थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से अपनी बेटी को खोजने की गु...