Pakur News: लतार टोला में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर
पाकुड़, अक्टूबर 12 -- Pakur News: प्रखंड क्षेत्र के बासेतकुंडी गांव के लतार टोला में पुराना ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। इससे बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे थे। बिजली समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी को अवगत कराया। ग्रामीणों से बिजली समस्या की जानकारी मिलने के बाद उपासना मरांडी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर उक्त गांव में 25 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करवाया। ट्रांसफार्मर स्थापित होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.