Pakur News: रेल कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन
पाकुड़, जुलाई 15 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। ईस्टर्न रेलवे हावड़ा मंडल के पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को महिला रेल कर्मचारी एवं रेलवे कर्मचारियों के परिवार जनों के लिए एक चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रेलवे कर्मचारियों के परिवार एवं उनके बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस चिकित्सा शिविर में लगभग 60 महिलाओं एवं महिला कर्मचारियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस जांच शिविर में ऑर्थोपेडिक हावड़ा हॉस्पिटल से डॉक्टर दीपा अरुण एवं रामपुरहाट हेल्थ यूनिट से डॉक्टर अब्दुल समीम मियां तथा जांच दल के कर्मचारी मौजूद रहे। इस क्रम में कुछ विशेष जांच की आवश्यकता महसूस होने पर महिला कर्मचारी तथा उनके परिवार जनों को रामपुरहाट रेलवे अस्पताल जांच के लिए रेफर किया गया। ज्ञात हो कि विगत 03 वर्षों से ईस्टर्न रेलवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.