Pakur News: रूठे मानसून ने बदला मिजाज, सोमवार को रूक-रूक कर दिनभर हुई झमाझम बारिश
पाकुड़, जुलाई 6 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। खरीफ फसल के तहत खेतों में धान का बिचड़ा तैयार कर चुके किसानों में मानसून की बारिश नहीं होने से खेतों में बिचड़े की बुआई का कार्य बाधित रहने को लेकर काफी चिंता व्याप्त थी। रविवार देर शाम से हल्की बारिश तथा सोमवार सुबह से रूक-रूककर हो रही झमाझम बारिश से किसानों ने यह सोच कर राहत की सांस ली है कि शायद रूठे मानसून ने अपना मिजाज बदल लिया है। ऐसी झमाझम बारिश होने से खेतों में पानी ठहर जाएगा। जिससे किसान हल या ट्रैक्टर से जोताई कर खेत को बिचड़े की रोपाई के लिए तैयार करने में सक्षम हो पाएंगे। मौसम विभाग की माने तो उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दाब क्षेत्र अब डीप डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है। इसे लेकर सोमवार से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.