Pakur News: रुक-रुक कर हुई बारिश से प्रभावित हुआ अमड़ापाड़ा हाट
पाकुड़, सितम्बर 1 -- Pakur News: अमड़ापाड़ा। साप्ताहिक हाट के दिन रुक-रुक कर हुई दिन भर की बारिश ने प्रखंड मुख्यालय की सूरत बिगाड़ कर रख दी।
सड़क की खराब स्थिति उपेक्षा का दंश झेल रही छोटा पहाड़पुर से लेकर मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर तक की सड़क जलजमाव के कारण नारकीय स्थिति में पहुंच गई। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन आने वाली यह मुख्य सड़क वर्षों से बड़े-बड़े गड्ढों में सिमट कर रह गई है, जहां पानी भरने से हाट करने पहुंचे ग्रामीणों और व्यापारियों की मुश्किलें दोगुनी हो गईं। बारिश के कारण सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढों में गंदा पानी लबालब भर गया है। स्थिति तब और खराब हो गई जब गड्ढों की गहराई से बेखबर वाहन चालकों के गुजरने पर गंदे पानी के छींटे राहगीरों और खरीदारों के कपड़ों पर पड़े। इसको लेकर दिनभर बाजार में जगह-जगह लोगों के बीच तीखी नोक-झोंक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.