पाकुड़, नवम्बर 7 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं किस स्तर पर मिल रही हैं और व्यवस्था में कहां-कहां कमियां हैं, इसकी पड़ताल करने शनिवार को राज्य स्तरीय टीम पहुंची। स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान दवाइयों की उपलब्धता, जांच व्यवस्था, मरीजों के लिए बेड, एक्सरे सुविधा और कोल्ड स्टोरेज की स्थिति का जायजा लिया गया।।निरीक्षण के दौरान टीम ने कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था देखने के साथ मरीजों के लिए उपलब्ध बेड और एक्सरे सुविधा की जानकारी ली। सहियाओं से उनके कार्यों और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति के बारे में पूछताछ की गई। वहीं ब्लड जांच केंद्र पहुंचकर यह जानकारी ली गई ...