पाकुड़, अक्टूबर 15 -- तंबाकू के दुष्प्रभावों पर विद्यार्थियों को किया जागरूक Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एमएस स्कूल गणपुरा एवं प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल गणपुरा में गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर गणपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) सरदार मल जाट एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर खक्सा के सीएचओ विनोद ढाका ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इससे मुंह का कैंसर, फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग समेत कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। विशेष रूप से कम उम्र में तंबाकू का सेवन शुरू करने से इस...