पाकुड़, अगस्त 13 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार देर रात अंचल के रानीपुर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह और नवीन कुजूर भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने चेकपोस्ट की कार्यप्रणाली, खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों तथा वाहनों की जांच व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में डीएमओ ने खनिज परिवहन में निर्धारित नियमों के अनुपालन, आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता और वाहनों की जांच प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मी को चेकपोस्ट से गुजरने वाले सभी खनिज परिवहन वाहनों की नियमित एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला खनन पदाधिकारी ने अवैध खनिज परिवहन और नियमों के उल्लंघन के मामलों में सख्ती से कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने संदिग्ध वाह...