Pakur News: राधा-कृष्ण विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
पाकुड़, जुलाई 3 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। स्थानीय राघव स्मृति सदन पाकुड़िया में स्वर्गीय राघव तिवारी की पावन स्मृति में आयोजित त्रि-दिवसीय श्री राधा-कृष्ण विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। विनीत वरुण कुमार तिवारी एवं समस्त श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक महोत्सव के प्रथम दिन सुबह 8:00 बजे मंत्रोच्चारण और जयघोष के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में पवित्र कलश लेकर शामिल हुए। पूरे नगर का वातावरण भक्ति गीतों और जय श्री राधा कृष्ण के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा। वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन-अर्चन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न किए गए। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.