पाकुड़, जुलाई 27 -- Pakur News: मध्य विद्यालय जिदातो की अंडर-12 बालक फुटबॉल टीम ने रांची के खेलगांव में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। कांस्य पदक मुकाबले में टीम ने लोहरदगा को 1-0 से हराकर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता में बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शनसम्मान समारोह इस उपलब्धि पर सोमवार को समाहरणालय में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने खिलाड़ियों और उनके कोच को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, फुटबॉल एवं पानी की बोतल भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने कहा कि जिले के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पाकुड़ के लिए गर्व की...