पाकुड़, जुलाई 5 -- Pakur News: प्रखंड अंतर्गत राजबाड़ी-डूमरपाड़ा गांव में सोमवार को 12 बजे से पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन में क्षेत्र सहित आसपास के विभिन्न जिलों एवं राज्यों से नामी पहलवानों के भाग लेने की संभावना है। कुश्ती के अलावा दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई अन्य खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन रखा गया है। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता का आनंद लेने तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह आयोजन ग्रामीण खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...