पाकुड़, अगस्त 12 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर पंचायत अंतर्गत हटिया टोला में लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था, जिससे दैनिक कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए उपासना मरांडी को आवेदन देकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित कार्रवाई के लिए पहल की। उनकी पहल से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद गांव में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई है। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मौके पर रोशन अंसारी, जमील अंसारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।फोटो संख्या-11- नया ट्रांसफार्मर लगने पर खुशी ज...