Pakur News: रहस्यमय परिस्थितियों से लापता दिनेश मुर्मू का शव खेत से बरामद
पाकुड़, अक्टूबर 8 -- लापता झामुमो नेता का शव बरामद Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा गांव निवासी झामुमो नेता दिनेश मुर्मू 50 वर्ष का शव गुरुवार को पुलिस ने सुराजबेड़ा गांव के समीप एक धान के खेत से बरामद किया है। वह बीते 30 सितंबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे। शव कई दिनों पुराना होने के कारण काफी हद तक सड़-गल चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुराजबेड़ा गांव का एक किसान अपने मवेशियों के लिए घास काटने खेत की तरफ गया था। इसी दौरान उसकी नजर धान के खेत में पड़े एक सड़े गले शव पर पड़ी। खौफनाक दृश्य देखते ही किसान बदहवास हालत में गांव की ओर भागा और ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। खब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.