पाकुड़, अगस्त 29 -- Pakur News: पाकुड़। हीरानंदपुर पंचायत के तलवाडांगा गांव से बीते मंगलवार की सुबह नवजात शिशु के रहस्यमय तरीके से गायब होने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस और प्रशासन के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है। इस जटिल मामले को सुलझाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती और सिरदर्द बन गया है। पुलिस और डॉग स्क्वॉड की लगातार छापेमारी...

नवजात शिशु की खोज नवजात शिशु की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन पूरी ताकत झोंक चुका है। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ डॉग स्क्वॉड की टीम लगातार क्षेत्र में खोजबीन कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते खुद पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने गुरुवार की रात घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और बच्चों की तलाश में जुटी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के आ...