Pakur News: रहस्यमय ढंग से गायब नवजात की तलाश में जुटी डॉग स्क्वायड की टीम
पाकुड़, अगस्त 27 -- Pakur News: नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा गांव से मंगलवार की सुबह रहस्यमय ढंग से गायब पांच दिन के नवजात शिशु की तलाश में पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम सरगर्मी से जुटी है। घर के अंदर से दिनदहाड़े नवजात के गायब होने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बच्चा सुरक्षित है या कहीं उसे किसी अनहोनी का शिकार तो नहीं बनाया गया है। वहीं, जांच में यह आशंका भी खंगाली जा रही है कि कहीं नवजात को किसी तांत्रिक गतिविधि के लिए तो नहीं ले जाया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव और नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है। जांच में तेजी लाने के लिए बुधवार सुबह डॉग स्क्वायड की टीम पाकुड़ पहुंची। टीम में राहुल कुमार, जॉय जोसेफ मरांडी और लेब्रा प्रजाति की डॉग 'लिमस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.