Pakur News: रद्दीपुर ओपी अंतर्गत नीमडंगा से बंगाल से हुई चोरी की जेसीबी बरामद
पाकुड़, अक्टूबर 17 -- Pakur News: महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के रद्दीपुर ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ओपी क्षेत्र के नीमडंगा गांव से एक चोरी की जेसीबी मशीन को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, बरामद जेसीबी का रजिस्ट्रेशन नंबर डब्ल्यू बी 58 बीके 2549 है। यह जेसीबी कुछ दिन पूर्व पश्चिम बंगाल के मुरारई थाना क्षेत्र अंतर्गत केएन कॉलेज मुरारई के समीप से चोरी हुई थी। इस संबंध में रद्दीपुर ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध जेसीबी को मानिकपुर पंचायत के नीमडंगा में छिपाकर रखा गया था। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर जेसीबी को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.