पाकुड़, जुलाई 14 -- Pakur News: पाकुड़। सांस्कृतिक विरासत को समेटे स्थानीय ऐतिहासिक रथ मेला की तैयारियां इन दिनों पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। राजशाही के दौर के समय से शुरू हुई यह अनूठी परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ कायम है, जिसे स्थानीय लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी निभाते चले आ रहे हैं। पाकुड़ राजबाड़ी की यह परंपरा बेहद अनूठी है। मदन मोहन स्वामी मंदिर से यह यात्रा शुरू होती है। इसमें भगवान मदन मोहन और माता रुक्मिणी भव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं और अपनी ननिहाल यानि मौसी बाड़ी जाते हैं। रथ यात्रा के शुभारंभ के साथ ही भगवान वहां एक सप्ताह विश्राम करते हैं, जिसके बाद रथ पुनः अपने पुराने स्थान की ओर वापस लौटता है। रथ के रंग रोगन का काम समाप्त हो चुका है। सजावट का काम जारी है। वहीं पाकुड़ के हीरानंदनपुर में भी मंदिर का रंग रोगन...