Pakur News: रक्षा बंधन को लेकर बाजारों में रौनक, तरह-तरह की राखियों से सजी दुकानें
पाकुड़, अगस्त 27 -- Pakur News: भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन को लेकर पाकुड़ शहर के बाजारों में इन दिनों जबरदस्त चहल-पहल और रौनक देखने को मिल रही है। पर्व को लेकर राखियों की दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं और बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। बच्चों के लिए फैंसी और लाइट वाली राखियां आकर्षित कर रही है। दुकानों में इस बार बहनों को लुभाने के लिए हर वर्ग और पसंद के अनुसार एक से बढ़कर एक वैरायटी की राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर जैसे मोटू-पतलू, डोरेमोन, स्पाइडरमैन वाली राखियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके अलावा पारंपरिक रेशम की डोर, स्टोन वर्क, अमेरिकन डायमंड और मेटल की डिजाइनर राखियों की भी भारी मांग है। साथ ही, इको-फ्रेंडली और चंदन की राखियां भी बाजार में लोगों को खूब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.