Pakur News: रक्तदान शिविर में चार लोगों ने किया रक्तदान
पाकुड़, अगस्त 24 -- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल चार लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदाताओं को अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएचसी पाकुड़िया में प्रत्येक माह की 24 तारीख को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। शिविर का आयोजन स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करने तथा रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों पर विश्वास नहीं करने की अपील की। शिविर के दौरान डॉ. मंजर आलम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.