पाकुड़, अक्टूबर 15 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार गुरूवार को व्यवहार न्यायालय पाकुड़ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के अध्यक्षता में यूटीआरसी (विचाराधीन कैदी समीक्षा समिति) की चौथी बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त सह उपाध्यक्ष डालसा पाकुड़ मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक सह सदस्य डालसा पाकुड़ अनुदीप सिंह, सचिव रूपा बंदना किरो, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़,जेल अधीक्षक मंडल कारा पाकुड़ उपस्थित थे। बैठक में मंडल कारा पाकुड़ में बंद विचाराधीन बंदियों के मामलों की गहन समीक्षा की गई। विशेष रूप से ऐसे बंदी जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, वृद्ध हैं, या जिनकी जमानत होने के बावजूद जमानतदार न मिलने के कारण जेल में हैं, एवं जमान...