Pakur News: मोयरा मोदक दुर्गा मंदिर में 1913 से हो रही पूजा-अर्चना
पाकुड़, अक्टूबर 4 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। बाजार स्थित मोयरा मोदक दुर्गा मंदिर वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालुओं के बीच मान्यता है कि मां से सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होने पर भक्त नवमी के दिन पाठा बलि अर्पित करते हैं। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। हर साल की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिर की साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य चल रहा है। पूजा के दौरान सप्तमी से मां के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी को मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। दशमी के बाद एकादशी को पश्चिम बंगाल की बाउल गायिका स्मृति दास द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.