Pakur News: मोटरसाइकिल चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज
पाकुड़, अक्टूबर 14 -- Pakur News: थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में नंदपुर गांव निवासिनी सह वादिनी किरण सोरेन ने मंगलवार शाम को थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी मोटरसाइकिल बरामद करने की गुहार लगाई है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 172/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आवेदन में किरण सोरेन ने बताया कि उनके पति सनातन हांसदा के नाम पर हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर जेएच 16 एफ-6688 पंजीकृत है। 09 अक्टूबर को मुर्गाडांगा चौक में हाटिया के दिन उनके पति ने मोटरसाइकिल खड़ी की थी। इसके बाद वह सब्जी खरीदने चले गए। सब्जी खरीदकर वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। उनलोगों के द्वारा मोटरसाइकिल की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को देते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.