Pakur News: मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज रफ्तार बनी सड़क सुरक्षा के लिए चुनौती
पाकुड़, अगस्त 8 -- Pakur News: विकास भगत, पाकुड़। जिले में बढ़ते यातायात दबाव के बीच सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी बड़ी चुनौती बनती जा रही है। बिना हेलमेट वाहन चलाना, तेज रफ्तार, नाबालिगों के हाथों में वाहन, मॉडिफाइड साइलेंसर, अस्पष्ट नंबर प्लेट और जरूरी दस्तावेजों की कमी जैसी समस्याएं सड़कों पर अक्सर देखने को मिल रही हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नियमों के पालन में लापरवाही से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत महसूस की जा रही है। शहर के गांधी चौक से हरिणडांगा बाजार होते हुए रेलवे फाटक तक का मार्ग इसका प्रमुख उदाहरण है। बाजार, दुकानों और पैदल यात्रियों की लगातार आवाजाही के कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। इसके बावजूद कई बार वाहन चालक तेज गति से गुजरते दिखाई देते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.