Pakur News: मेंटेनेंस कार्य को ले आज 2 घंटे रहेगी बिजली गुल
पाकुड़, अक्टूबर 9 -- Pakur News: दुर्गा पूजा के मद्देनजर त्योहारी सीजन में शहरवासियों को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने विशेष तैयारी की है। इसके तहत शनिवार को सुबह 08:30 बजे से 10:30 बजे तक शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।सहायक विद्युत अभियंता द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस दौरान पाकुड़ पीएसएस और बल्लभपुर पावर हाउस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर पूरी तरह बंद रहेंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस दो घंटे के समयारा अंतराल में पावर हाउस में आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा, लाइनों के आसपास फैली पेड़ों की डालियों की छँटाई भी की जाएगी ताकि त्योहारी दिनों में किसी भी तरह के फॉल्ट या तकनीकी बाधा से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- Pakur News: 10 अक्टूबर को हिरणपुर और लिट्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.