Pakur News: मुस्लिम मंडल टोला में 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित
पाकुड़, अक्टूबर 28 -- Pakur News: महेशपुर प्रखंड के सिलमपुर मुस्लिम मंडल टोला में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों से समस्या की जानकारी मिलने के बाद उपासना मरांडी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और ट्रांसफार्मर बदलने की पहल की। जिसके बाद 25 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण पिंटू शेख, रिंकू शेख, हसिमुद्दीन शेख, अजीजुल शेख, टिंकू शेख, रशीद अंसारी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की समस्या से उन्हें काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब ट्रांसफार्मर लगने से गांव में विद्युत आपूर्ति सामान्य हो गई है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.