Pakur News: मिशन इंडिया मूवमेंट हॉस्टल की व्यवस्था पर उठे सवाल, एसडीओ ने किया निरीक्षण
पाकुड़, अक्टूबर 14 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के बांडू गांव स्थित मिशन इंडिया मूवमेंट हॉस्टल में आठ वर्षीय बच्ची रजनी पहाड़िन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अब हॉस्टल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। घटना के बाद जांच करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह ने निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाईं। जांच में हॉस्टल के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं में खामियां सामने आने के बाद बच्चों की सुरक्षा और रहने की सुविधाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। जांच के दौरान सामने आया कि हॉस्टल के पास अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां रहने वाले बच्चों के लिए सोने की समुचित व्यवस्था तक नहीं है। बच्चे जमीन पर सोने को मजबूर हैं। हॉस्टल में कुल 80 बच्चे रहते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.