पाकुड़, अगस्त 25 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में बुधवार को होने वाले पवित्र पर्व मिलाद-उन-नबी को लेकर मंगलवार को थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च पाकुड़िया बाजार से शुरू होकर सिदो-कान्हू चौक होते हुए ,पाकुड़िया, मोंगलाबांध तक भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा और शांति का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने लोगों से मिलाद-उन-नबी का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ संदेश साझा करने से बचें। यह भी पढ़ें- Palamu Ne...