पाकुड़, सितम्बर 22 -- Pakur News: महेशपुर। शहरग्राम पंचायत के शहरग्राम गांव में मंगलवार को जल सहिया रूक्मिणी देवी ने करमा पर्व के शुभ अवसर पर रंगोली बनाकर किशोरियों के हाथ में मेहंदी लगाकर योजना को सफल बनाया। साथ ही माहवारी स्वच्छता पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जल सहिया रूक्मिणी देवी के द्वारा किशोरियों के साथ माहवारी पर चर्चा करते हुए बताया गया कि इन दिनों नैपकिन या साफ कपड़े का ही उपयोग करें। इस्तेमाल के बाद उन्हें जलाकर नष्ट कर देना चाहिए। यदि हम इसे कचरे में फेंकते है तो यह इधर-उधर नजर आता है। साथ ही गांव को गंदा व दूषित भी करता है। जल सहिया ने किशोरियों को जानकारी देते हुए बताया कि यह एक निर्धारित उम्र होने के बाद प्रारंभ होने वाली प्रक्रिया है। इस दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर अपनी मां से खुल कर बात रखनी चाहिए। यह शर्माने व...