पाकुड़, सितम्बर 29 -- Pakur News: महेशपुर। प्रखंड के शैक्षिक अंचल एक व दो के प्रधान शिक्षक-शिक्षिकाओं की मासिक गुरू-गोष्ठी आगामी 01 अक्टूबर को प्रखंड संसाधन केंद्र गढ़बाड़ी-महेशपुर के सभागार में आहुत की गई है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक प्रखंड संसाधान केंद्र गढ़बाड़ी-महेशपुर सुधा कुमारी ने सभी सीआरपी व बीआरपी को निर्देश दिया है कि गुरू-गोष्ठी में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपने क्षेत्राधीन विद्यालय को समसय उपस्थित होने हेतु अपने स्तर से सूचित करेंगे। साथ ही मासिक गुरू-गोष्ठी में विभिन्न बिंदुओं पर अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए समीक्षोपरांत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उक्त आशय की जानकारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक प्रखंड संसाधान केंद्र गढ़बाड़ी-महेशपुर सुधा कुमारी ने दी है।

हि...