Pakur News: मां दुर्गा को भक्ति भाव से दी गयी विदाई
पाकुड़, अक्टूबर 24 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की विदाई शोभायात्रा पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ जारी है। विजयादशमी के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा मां भगवती की प्रतिमाओं को नम आंखों और भावुक मन से विसर्जित किया जा रहा है। पारंपरिक ढाक की थाप और दसाई नृत्य के बीच , सिंदूर खेला और विदाई गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय और भावुक बना दिया है। मां दुर्गा की विदाई शोभायात्रा के क्रम में गुरुवार शाम और शुक्रवार को शहर के प्रमुख पूजा पंडालों से भव्य जुलूस निकाले गए। इसमें बड़ी अलीगंज हार्तिकीतल्ला दुर्गा पूजा समिति, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सरस्वती पुस्तकालय द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: नम आंख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.