Pakur News: मां गई कपड़े धोने, बिस्तर से पांच दिन का नवजात गायब
पाकुड़, अगस्त 25 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा गांव से एक बेहद अजीबोगरीब और सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार की सुबह की है । 05 दिन का एक नवजात शिशु संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से गायब हो गया। इस रहस्यमय घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और यह मामला पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। बच्चे के पिता रसका सोरेन ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी नवजात शिशु को बिस्तर पर सुलाकर घर के बाहर कपड़े धोने गई थी। महज 05 मिनट बाद जब वह कपड़ा धोकर वापस कमरे के अंदर लौटी, तो देखा कि बच्चा बिस्तर से गायब था। हैरान करने वाली बात यह थी कि बच्चे के शरीर से लिपटा हुआ कपड़ा वहीं बिस्तर पर ही पड़ा हुआ पाया गया, लेकिन बच्चा गायब था। उस वक्त घर के दूसरे कमरे में दादा-दादी मौजूद थे। रसका सोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.