Pakur News: महेशपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर
पाकुड़, अक्टूबर 30 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मुक्त जनजातीय अभियान को सफ़ल बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव एवं सीएचसी महेशपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार किस्कू के निर्देशन में पीरामल स्वास्थ्य के द्वारा शुक्रवार को महेशपुर प्रखंड के अभुवा पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जामचुआं के प्रांगण में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्धघाटन पंचायत के मुखिया मोनिका मरांडी, बालविकास परियोजना पदाधिकारी नीलू रानी, स्वास्थ्य विभाग के टीम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित पीरामल स्वास्थ्य के बीपीएम कृष्णा कुमार पोद्दार ने सभी समुदायों को इस कैंप माध्यम से मिलने लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही कहा कि कैंप दिनांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.