पाकुड़, अक्टूबर 30 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। न्यायालय के निर्देश पर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को महेशपुर थाने के एसआई अजय कुमार महतो ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ छापेमारी कर ग्वालपाड़ा गांव स्थित बांसलोई नदी पुल के पास थाना कांड संख्या 139/2017, भादवि की धारा 379, 411 के नामजद अभियुक्त महेशपुर गांव निवासी विकाश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को स्वास्थ्य परीक्षण करा कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में पाकुड़ भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...