पाकुड़, अक्टूबर 23 -- महेशपुर में भक्ति जागरण संध्या का आयोजन Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के शहीद भगत सिंह चौक के समीप स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से गुरुवार रात भक्ति जागरण संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ संजय कुमार सिन्हा तथा थाना प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। भक्ति जागरण संध्या कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कला की प्रस्तुति दी। कलाकारों में नवीन, गायक भास्कर मिश्रा, चंचला सिंह, पूनम यादव, वाद्ध यंत्र वादक में विकास यादव, ढोलक में छोटू, तबला में पप्पू, ऑक्टोपैड में जुगनू शामिल थे। गायक एवं गायिकाओं ने भोले ओ भोले, बड़ा प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, चलो बुलावा आया है, ऐ गणेश के मम्मी, पाव भर भांग पिया द ना सहित कई अन्य भक्ति गीतों ...