Pakur News: महेशपुर में बांसलोई नदी पर पुल की स्थिति जर्जर
पाकुड़, जुलाई 10 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के गढ़बाड़ी गांव के समीप बांसलोई नदी पर बने गढ़बाड़ी-लक्खीपुर पुल के पथ तथा करीब आधा किलोमीटर एप्रोच पथ की जर्जर स्थिति तथा सड़क पर बने गड्ढों में बरसात के मौसम में जल जमाव हो जाने से लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाई हो रही है। पुल का ऊपरी हिस्सा जर्जर हो चुका है। बरसात के दिनों में ऊपरी हिस्सें में बने पथ पर बड़े-बड़े गड्ढों में हमेशा पानी जमा रहता है। बरसात के दिनों में पुल से गुजरना जोखिम भरा हो जाता है। कई जगहों पर पुल के किनारे दरारें भी दिखाई देने लगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर पुल के उस पार लक्खीपुर सब्जी मंडी से दुबराजपुर और लक्खीपुर बाजेटोला जाने वाली करीब आधा किलोमीटर सड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.