Pakur News: महेशपुर में धूमधाम से संपन्न हुई मां लक्ष्मी की पूजा
पाकुड़, अक्टूबर 26 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। शरद् (कोजागरी) पूर्णिमा के अवसर पर रविवार देर शाम को प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में लक्खी पूजा धूमधाम से मनायी गई। प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकघर के समीप सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण, आकर्षक प्रकाश सज्जा के साथ मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पुरोहित प्रह्लाद चटर्जी के द्वारा विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा संपन्न कराई गई। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में भी मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई है। जबकि सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा समिति हाटपाड़ा सहित अन्य कई स्थानों पर मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर पूजा-अर्चना की तथा सालभर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Madhepura News: श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया कोजागरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.