Pakur News: महेशपुर के बिष्टुपुर गांव में लगा नया ट्रांसफॉर्मर
पाकुड़, अगस्त 7 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत बिष्टुपुर गांव में कुछ समय पूर्व गांव में लगे 25 केवीए के विद्युत ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण कई दिनों से बिजली संकट की समस्या उत्पन्न हो गई थी। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इस संबंध में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी को जानकारी दी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद उपासना मरांडी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर बिष्टुपुर गांव में जले ट्रांसफॉर्मर की जगह 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की बात कही। इसके बाद विभाग द्वारा गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया। जिससे गांव में बिजली संकट की समस्या से लोगों छुटकारा मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.