पाकुड़, अगस्त 29 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। भाजपा महेशपुर मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मिलकर उन्हें महेशपुर प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान विशेष रूप से कुलबुना से लक्खीपुर, कालिदासपुर से अमलादही तक सड़क की जर्जर स्थिति सहित महेशपुर बाजार की विभिन्न सड़कों की समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने इन सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत की आवश्यकता बताते हुए जनहित में शीघ्र पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सड़कें क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके बेहतर होने से ग्रामीणों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं आम लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। महेशपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा से जनसमस्याओं से अवगत होकर बाबूलाल...