Pakur News: महिला से लाखों रूपए के सोने के जेवर ठगे, आरोपी फरार
पाकुड़, जुलाई 11 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के मिशन रोड स्थित एक आवास के पास दो शातिर टप्पेबाजों ने एक महिला को सम्मोहन और बातों के जाल में फंसाकर लाखों रुपए के सोने के जेवर ठग लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला मोनी लखमानी जब सुबह की वॉक कर वापस घर लौटी और अपनी गाड़ी लॉक कर रही थी, तभी बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा। उसने योगा क्लास चलाने वाली किसी शर्मा नामक महिला का पता पूछना शुरू किया। इसी बीच उसका दूसरा साथी भी वहां आ गया।
घटना का विवरण दोनों ने खुद को ऋषिकेश का पंडित और तांत्रिक बताते हुए महिला से कहा कि आपकी मां की तबीयत खराब रहती है और आप पर शनि ग्रह का दोष है। इसके बाद आरोपी पानी पीने के बहाने महिला को बाजार की तरफ ले गए। बाजार से वापस लौटकर एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.