Pakur News: महिला-बाल सभा में तय होंगी गांव की विकास प्राथमिकताएं
पाकुड़, अगस्त 12 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत विकास योजना 2026-27 को सहभागी और समावेशी बनाने के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मंगलवार को महिला सभा और बाल सभा का आयोजन किया गया। सभाओं में महिलाओं और बच्चों से गांव की जरूरतों, समस्याओं और प्राथमिकताओं पर सुझाव लिए गए। इन सुझावों को पंचायत विकास योजना में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। महिला सभाओं में स्वास्थ्य, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, आजीविका, कौशल विकास, स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। महिलाओं ने अपने गांव की स्थानीय समस्याओं और विकास की जरूरतों को लेकर सुझाव भी दिए। प्राप्त सुझावों को पंचायत स्तर पर संकलित कर ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल किया जाएगा। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.