पाकुड़, अक्टूबर 11 -- विवाद सुलझाने के लिए हुई बैठक Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद पाकुड़िया में पिछले कुछ महीनों से मस्जिद कमेटी में बदलाव और इमाम को बदलने के मुद्दे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के समाधान और क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसडीपीओ विजय कुमार के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। पाकुड़िया ग्रामीण सरदार रेजाउल हक की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी परिस्थिति में कोई ऐसा कदम नहीं उठाया जाएगा, जिससे विवाद बढ़े या आपसी सौहार्द प्रभावित हो। साथ ही, वर्ष 2024 में गठित मस्जिद कमेटी को यथावत रखने पर सहमति बनी। वहीं, जामा मस्जिद के इमाम को बदलने के मुद्दे पर निर...