पाकुड़, जुलाई 24 -- Pakur News: अमड़ापाड़ा। सुनसान इलाके में चल रहे वीर शिबू सोरेन मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को नशे में धुत कुछ मनचलों के स्कूल परिसर में घुसकर छात्राओं से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से ही पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों में गहरा खौफ देखा जा रहा है। ​मिली जानकारी के अनुसार, तियुटोला के पास पहाड़ी पर स्थित एक बंद पड़े आश्रम विद्यालय के भवन में यह स्कूल चलाया जा रहा है। गुरुवार को जब कक्षाओं में पढ़ाई चल रही थी, तभी धुत हालत में पहुंचे कुछ असामाजिक तत्वों ने छात्राओं के साथ अभद्र टिप्पणी और अपशब्द कहे। डरी-सहमी छात्राओं ने तुरंत इसकी जानकारी शिक्षक विकास कुमार देहरी को दी। शिक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिसर की जांच-पड़ताल की।

छात्रों क...