Pakur News: मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद दंपति ने थामा एक दूसरे का हाथ
पाकुड़, जुलाई 24 -- Pakur News: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण पोषण वाद संख्या 137/2026 का शुक्रवार को प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से दंपतियों के बीच दूरियों को समाप्त किया गया। दंपतियों के बीच चल रहे मतभेद को सुलह समझौते के आधार पर खत्म किया गया। दोनों पति-पत्नी एक साथ रहने को राजी हुए। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने दोनों को मिलजुलकर एक दूसरे को समझते हुए खुशी-खुशी रहने को कहा। साथ ही हंसी-खुशी न्यायालय से विदा की गई। इस मेल मिलाप में दोनों पक्षों के अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह एवं मो़ तोहिदुर रहमान का सराहनीय भूमिका रही। मौके पर न्यायालय कर्मी, दोनों पक्षों के परिजन उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.