पाकुड़, अगस्त 12 -- Pakur News: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण पोषण वाद 140/2026 का बुधवार को प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से दंपतियों के बीच दूरियों को समाप्त किया गया। दंपतियों के बीच चल रहे मतभेद को सुलह समझौते के आधार पर खत्म किया गया। दोनों पति-पत्नी एक साथ रहने को राजी हुए। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने दोनों को मिल-जुलकर एक-दूसरे को समझते हुए खुशी-खुशी रहने को कहा l हंसी-खुशी न्यायालय से विदा किया गया। मौके पर न्यायालय कर्मी, दोनों पक्षों के परिजन उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- दंपतियों के बीच आपसी मतभेद को किया गया दूर, टूटता परिवार हुआ एक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...