पाकुड़, अगस्त 18 -- Pakur News: मदरसा दारुल उलूम, हरिगंज पाकुड़ में छात्रों के आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में प्रशासन ने जांच के बाद प्रधान मौलवी मसकुरूर रहमान के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की है। साथ ही, उनका प्रतिनियोजन किसी अन्य मदरसे में करने का अनुरोध जिला शिक्षा पदाधिकारी से किया गया है। मामले में अंचल अधिकारी, पाकुड़ द्वारा की गई जांच में आरोप सामने आया कि प्रधान मौलवी मसकुरूर रहमान ने वैकल्पिक रास्ते की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए कथित रूप से फर्जी शपथ-पत्र, फर्जी व्यक्तियों को आवेदक बनाकर तथा गलत बयान देकर प्रशासन को गुमराह किया। जांच प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वैकल्पिक रास्ते के लिए संबंधित भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई है। यह भी पढ़ें- अनुदान लिया और नहीं दिया हिसाब, संस्कृत स्कूलों और मदरसों ...