पाकुड़, जुलाई 12 -- Pakur News: ​पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाताओं के बीच एसआईआर फॉर्म के वितरण और संग्रहण के साथ-साथ उनका ऑनलाइन डिजिटाइजेशन भी किया गया। नगर परिषद क्षेत्र के 39 बूथों पर यह व्यवस्था की गई, ताकि फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों को मौके पर ही दूर किया जा सके। नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि फॉर्मों में कोई विसंगति न रहे, इसके लिए मौके पर ही क्वालिटी चेक किया जा रहा है। अब तक संबंधित बूथों पर करीब 95% फॉर्म बांटे जा चुके हैं और प्राप्त प्रपत्रों में से लगभग 20 प्रतिशत का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Adityapur News: कपाली : गणना प्रपत्र के वितरण का डीसी ने किया सत्यापन इस पू...