Pakur News: मतदाता सूची के प्रारूप का औपचारिक प्रकाशन
पाकुड़, अगस्त 5 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सभी 103 मतदान केंद्रों पर बुधवार को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची के प्रारूप का औपचारिक प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर मतदान केंद्रों पर स्थानीय ग्रामीण, वॉलिंटियर्स, मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं प्रकाशन के साथ ही बीएलओ ने मतदाताओं की सुविधा और पारदर्शिता के लिए एएसडीडी सूची को भी अवलोकन हेतु मतदान केंद्रों पर चस्पा कर दिया। इसके माध्यम से ग्रामीण अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरी प्रविष्टि वाले नामों की जानकारी आसानी से देख सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान बीएलओ ने उपस्थित ग्रामीणों को मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा नाम हटाने संबंधी दावा-आपत्ति प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रखंड के 201 मत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.