पाकुड़, अक्टूबर 14 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना की राशि समय पर बैंक खाते में न आने से परेशान एक महिला ने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। मामला पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड का है, जहां चंडालमारा गांव की रहने वाली सीमा देवी ने उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्या साझा की और न्याय की गुहार लगाई है।परेशान महिला ने 13 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय पहुंचकर एक लिखित आवेदन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि उनके मामले की उचित जांच कराई जाए और उनकी रुकी हुई बकाया राशि का जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित किया जाए।आवेदन के मुताबिक, सीमा देवी, पति- गणेश मंडल इस कल्याणकारी योजना की वैध लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर 2026 की किस्त की राशि उनके बैंक खाते में क्रेडिट नहीं हुई है। सीमा देवी ने उपायुक्त से मामले में व्यक्तिग...