पाकुड़, अगस्त 27 -- Pakur News: श्रम, नियोजन, कौशल विकास एवं उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव से पाकुड़ के आरजेडी प्रतिनिधि ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान पाकुड़ जिले के आम जनमानस से जुड़ी विभिन्न गंभीर समस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान ​​धर्मपुर से पाकुड़ तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी और उससे आवाजाही में आम जनता को हो रही भारी परेशानियों से मंत्री को अवगत कराया । ​दिन के समय चलने वाली ओवरलोडिंग गाड़ियों के कारण पाकुड़ शहरवासियों और राहगीरों को हो रही कठिनाइयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। ​एस.आई.आर से जुड़े विषय पर इस संबंध में मंत्री को पूरी स्थिति की विस्तृत जानकारी दी गई। मुलाकात के दौरान पाकुड़ जिले में जल्द ही जिला सम्मेलन आयोजित करने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा ह...