पाकुड़, जुलाई 19 -- Pakur News: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में मंडलकारा पाकुड़ में रविवार को जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यकम का उद्देश्य जिसमें बंदियों के हित में विधिक जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम के तहत सचिव रूपा बंदना किरो ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त कानूनी सहायता और प्ली-बार्गेनिंग जैसे प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यकम का उद्देश्य विचाराधीन कैदियों को राहत प्रदान करना है। जिसके माध्यम से उनके वाद के पैरवी के लिए निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराने समेत कानूनी सहायता प्रदान को लेकर जानकारी द...